वीबी.जी राम जी योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वीबी.जी राम जी योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित’

पाली, 29 जून। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (वीबी-जी राम जी) योजना के 1 जुलाई से प्रस्तावित शुभारंभ के मद्देनजर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लाइन विभागों के अधिकारियों को योजना के नवीन प्रावधानों एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में बताया गया कि योजना के तहत रोजगार दिवस 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं। साथ ही युक्तधारा पोर्टल, जीआईएस आधारित डिजिटल प्रणाली, बेरोजगारी एवं क्षतिपूर्ति भत्ता, कृषि मौसम के दौरान 60 दिनों के कार्य विराम तथा अकुशल श्रमिकों के कौशल विकास सहित कई नए प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार की वित्तीय भागीदारी 60ः40 निर्धारित की गई है तथा 318 प्रकार के कार्यों के क्रियान्वयन की व्यवस्था की गई है।
योजनान्तर्गत कार्यों को 04 वर्गों में वर्गीकृत किया गया जिसमें जल सुरक्षा (107 कार्य), मुख्य ग्रामीण अवसंरचना (90 कार्य) आजीविका (86 कार्य) आपदा न्यूनीकरण (35 कार्य) के कार्यों को सम्मिलित किया गया। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 अन्तर्गत तकनीकी अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न लाइन विभागों के तकनीकी कार्मिकों के साथ पंचायत समिति स्तर के तकनीकी, लेखा एवं कम्प्यूटर कार्मिकों ने भाग लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।