
ग्राम पंचायत ढाबर में सरपंच के नेतृत्व में 1 किलोमीटर बड़े नाले की सफाई का कार्य जोरों पर।
पाली रोहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढाबर में 31 जुलाई 2026 शुक्रवार को सरपंच शायर मल सुथार भामाशाह प्रभु राम सुथार के नेतृत्व में 1 किलोमीटर बड़े नाले की सफाई का कार्य चालू किया गया। ग्रामीणों ने गत दिनों मांग की थी की नाले का पानी रिसाव होकर तालाब में जाता है जिसे तालाब का पानी गंदा हो गया इसको देखते हुए आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा नाले की सफाई कार्य चालू किया गया ग्राम वासीयों के मांग के अनुसार नाले की सफाई का कार्य चालू किया गया जनता में खुशी की लहर दौड़ी।






