
फरसा लेकर दौड़े, युवक ने घर में घुसकर बचाई जान: पीड़िता बोलीं- 10 हजार नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी थी।
पाली में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मेवाड़ा समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने युवक को मारने के

लिए लोहे के फरसे से हमला किया। समय रहते नहीं भागता तो वह घायल हो सकता था।
एसपी ऑफिस पहुंच कर ज्ञापन सौंपा
मामले को लेकर पांच मौखा पुलिया निवासी प्रियंका मेवाड़ा और समाज के लोग मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। वे सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत से मिले और कहा- करीब एक महीने पहले 5 जुलाई 2026 की रात करीब 10:40 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।इसी दौरान प्रियंका का ननदोई ललित मेवाड़ा भागते हुए आया और घर के अंदर घुस गया। प्रदीप और ईश्वर नाम के लड़के लोहे के धारदार फरसे से उस पर हमला करने की नीयत से पीछा करते हुए घर तक पहुंचे। महिला का आरोप है कि यदि ललित समय रहते घर में नहीं घुसता तो उस पर हमला कर उसे घायल कर देते।जान का खतरा बताया।यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। महिला ने कहा कि 10 हजार रुपए नहीं देने पर देख लेने की धमकी भी दी। लोग इकट्ठे हुए तो बाइक से भाग गए।
इसके बाद रात करीब सवा 3 बजे वापस आए और घर का दरवाजा तोड़ दिया। घटना को लेकर उन्होंने औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। ऐसे में उन्हें युवक से जान का खतरा है। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय महिला के साथ बड़ी संख्या में मेवाड़ा समाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






