
चोटिला में भोमिया जी महाराज श्री शैतान सिंह जी के वर्षि पर भजन संध्या वह महा प्रसादी का आयोजन किया गया।
पाली रोहट क्षेत्र के चोटिला में मंगलवार को भोमिया जी महाराज श्री शैतान सिंह जी के रात्रि को भजन संध्या व बुधवार 4 अगस्त 2026 को महा प्रसादी का आयोजन किया गया।आयोजन में चोटिला ठाकुर महान पराक्रम सिंह जी ने भोमिया जी महाराज श्री शैतान सिंह जी के स्थान पर पुष्प माला अर्पित कर माथा टेका व सुख शांति की कामना की गादी पति भोपा जी महाराज श्री विक्रम सिंह जी ने बताया कि हर वर्ष वार्षिक उत्सव मनाया जाता है इस मौके पर राठौड़ परिवार के ईश्वर सिंह जी, जसवंत सिंह जी, हड़मान सिंह जी, विक्रम सिंह जी समस्त राठौड़ परिवार व ग्राम वासी प्रहलाद सिंह, गोपाल सिंह भाटी, ओम सिंह भाटी, मंगल सिंह सोलंकी, प्रताप वन ,सुखा भारती, पंडित सुनील व्यास, दिलीप सिंह भाकरी वाला सहित सैकड़ो भक्तगण व ग्राम वासी मौजूद रहे।









