
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
आजादी के महापर्व को लेकर समूचे तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आजादी के रंग, खाकी के संग अभियान के तहत मंगलवार को रीठी मुख्यालय में डीएसपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में व रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में स्कूली बच्चों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस जवानों व शिक्षकों के साथ बैंड में बजते आजादी के तरानों के बीच देशभक्ति के नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया।
विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सीएम राइज स्कूल से हुआ। यहां तिरंगा यात्रा को डीएसपी उमराव सिंह व थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं घनिया मोड़ से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी के बच्चे भी तिरंगा यात्रा में शामिल। विशाल तिरंगा यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी तो पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के बच्चे भी कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए और लोगों आजादी के महोत्सव पर हर-घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। देखा गया कि नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में लगभग दो किलोमीटर दूर तक बच्चे हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्र प्रेम की भावना से कतार में लगे रहे। इस दौरान तहसीलदार रीठी, जनपद पंचायत सीईओ, जनपद अध्यक्ष, बीईओ प्रवीण तिवारी, संकुल प्राचार्य भारत सिंह, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर, शिक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान, शिव सिंह आर्मो, संजय दुबे सहित रीठी पुलिस थाने का पूरा स्टाफ उपस्थित था।





