A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 06 ग्राम 760 मिलीग्राम हेरोइन सहित गांव जलालआना से नशा तस्कर किया काबू

नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 06 ग्राम 760 मिलीग्राम हेरोइन सहित गांव जलालआना से नशा तस्कर किया काबूIMG 20251106 WA0228IMG 20251106 WA0240

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली

तत्परता दिखाते हुए मुख्य तस्कर को भी किया काबू
डबवाली 06 नवम्बर । डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है । जिसके तहत नशे को जड़ से मिटाने व नशा तस्करों के जेल भेजने की मुहिम में डबवाली पुलिस हर समय प्रयासरत है । जिसके तहत आए दिन भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । इसी कार्रवाई की एक मिसाल पेश करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली ने चकेरियां रोड़ गांव जलालआना से नशा तस्कर आरोपी मंगु सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी जलालआना को 06.760 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । इसी मामले में मुख्य तस्कर आरोपी भोला सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव जलालआना को भी काबू कर लिया गया है ।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार ने बताया कि सब इन्सपेक्टर रामस्वरूप अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर जलालआना से चकेरियां रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे कि गांव जलालआना की तरफ से एक युवक पैदल-पैदल उनकी तरफ आता दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर जाने लगा । जो एसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर तत्परता दिखाते हुए साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मंगु सिंह निवासी जलालआना बताया । जो उक्त शख्स मंगु सिंह की नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो आरोपी की पहनी पेंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पन्नी में से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर आरोपी मंगु सिंह के खिलाफ थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । जो आरोपी मंगू सिंह से गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे यह हेरोइन आरोपी भोला सिंह ने ही बेची थी । जो उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी भोला सिंह को भी काबू कर लिया । पकड़े गये आरोपियों मंगु सिंह व भोला सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!