हाथी के हमले से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत……….
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुरियाडांड में एक लोनर हाथी के हमले से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पतुरियाडांड निवासी सुखमत बाई (70 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जंगल में डोरी बिनने के लिए गई थी। इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे एक अकेले हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने वृद्धा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उक्त लोनर हाथी दो दिन पहले सरगुजा वनमंडल से भटकते हुए कटघोरा वन मंडल के केंदई क्षेत्र में पहुंचा था। हाथी लगातार क्षेत्र में अकेले विचरण कर रहा था और उसकी गतिविधियों पर विभाग की निगरानी भी की जा रही थी, बावजूद इसके यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही केंदई वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में जाते समय विशेष सतर्कता बरतें और हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छत्तीसगढ़ में 15 दिनों का अवकाश घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।