Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के दूसरे चरण में उत्तर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में युवा सहभागिता अभियान के अंतर्गत ओम रावत जिले के प्रतिनिधित्व हेतु चयनित* *केंद्रीय गृह मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ चयन*

26 Jun 2026, 11:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सुरेन्द्र दुबे 918617*धार, 26 जून 2026।* देश के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों को सशक्त बनाने और युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुरू किए गए केंद्र सरकार के ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2026’ के द्वितीय चरण हेतू धार से होनहार प्रतिभागी ओम रावत का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘माई भारत’ (MY Bharat) पोर्टल के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी चयन प्रक्रिया में जिले के ओम रावत देश के सीमावर्ती गांवों में विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज में सात दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा बने।

जिला युवा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म पर आयोजित ऑनलाइन क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से कुल 10 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें धार ज़िले से ओम रावत का चयन हुआ। एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले विशेष ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ में राष्ट्रीय स्तर पर ओम रावत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दूसरे चरण के इस कार्यक्रम में उत्तर और पूर्वोत्तर राज्य जो चीन, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और म्याँमार की सीमाओं से लगे गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढाँचे जिसमें सड़कों, टेलीविज़न और टेलीकॉम कनेक्टिविटी तथा 24×7 विद्युतीकरण के लक्ष्यों हेतु 100 से अधिक चयनित गांवों का दौरा करने का अवसर होगा। वहां ये युवा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और स्थानीय शासन निकायों के समन्वय में विभिन्न जमीनी गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता, बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीमावर्ती समुदायों के साथ मिलकर सीधे काम करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जमीनी स्तर के विकास से जोड़ना और सीमावर्ती गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के सरकारी प्रयासों में सहभागी बनाना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच,बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Sagar21 Sep

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच,बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के…

पूरी खबर पढ़ें →
R,T,I, की जानकारी मांगने पहुंचे पत्रकारो का वीडियो बनाने पर सवाल
Katni21 Sep

R,T,I, की जानकारी मांगने पहुंचे पत्रकारो का वीडियो बनाने पर सवाल

कटनी मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन (MPWLC) से संबंधित जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्राप्त करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूम उठा झकनावदा, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु
Jhabua21 Sep

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूम उठा झकनावदा, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

संवाददाता रविराज भाटी | झाबुआ झकनावदा। ग्राम झकनावदा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

पूरी खबर पढ़ें →
इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!