जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने मां की लाठी से मारकर की हत्या, पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया…….
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी मारकर हत्या कर दी और पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल से मिली जानकारी के अनुसार चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पत्नी-बच्चों के साथ कोरबा शहर में रहता है। घर में श्याम लाल, उनकी पत्नी जानकुंवर और छोटा बेटा रामकुमार यादव रहते थे। रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वह लंबे समय से जमीन का बंटवारा चाह रहा था, लेकिन माता-पिता अभी बंटवारा नहीं करना चाहते थे।
शुक्रवार रात करीब 9-10 बजे रामकुमार ने फिर से बंटवारे की बात उठाई। मना करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर रामकुमार ने लाठी से मां जानकुंवर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट से जानकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इतने से भी मन नहीं भरने पर आरोपी ने पिता श्याम लाल पर भी लाठी बरसाई, जिससे उनका एक पैर टूट गया और हाथ व शरीर पर कई चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद रामकुमार घर से फरार हो गया। रातभर मां का शव घर में पड़ा रहा। शनिवार सुबह घटना की सूचना उरगा पुलिस को मिली। थाना प्रभारी नवीन पटेल तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल श्याम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामकुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी माता-पिता से मारपीट कर चुका है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छत्तीसगढ़ में 15 दिनों का अवकाश घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।