ब्रेकिंग न्यूज़ कस्तूरबा विद्यालय की 8 छात्राएं दूसरे दिन भी बीमार, अभिभावकों का हंगामा, डीसी ने एक को छोड़ सभी कर्मियों की सेवा की समाप्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार की शाम कथित रूप से दूषित पानी पीने के बाद विद्यालय की छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। बीमार छात्राओं में से लगभग 100 का इलाज भवनाथपुर एवं श्री बंशीधर नगर के अस्पतालों में कराया गया था। इलाज के बाद अधिकांश छात्राओं की स्थिति में सुधार हो गया, लेकिन शनिवार को उन्हीं में से आठ छात्राओं की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य ग्रिल तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने पर उपायुक्त ने कड़ा कदम उठाते हुए एक कर्मचारी को छोड़कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी के सभी कर्मियों की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया।
प्रशासन ने बताया कि सभी बीमार छात्राओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
छात्राओं के बीमार होने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दूषित पानी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
घटना के बाद विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने अभिभावकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 24.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया एयरपोर्ट आगमन पर पुलिस महानिदेशक, बिहार, पुलिस महानिरीक्षक, मगध…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।