Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री बंशीधर नगर की बहू बनीं डॉ. मीरा, पीएचडी हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

01 Jul 2026, 08:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: श्री बंशीधर नगर की बहू एवं गहना व्यवसायी सह भाजपा नेता अशोक सेठ की पत्नी डॉ. मीरा कुमारी ने हिंदी विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।IMG 20260701 WA0065 1 उनकी इस उपलब्धि से नगरवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्हें रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार झा ने पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
IMG 20260701 WA0066
डॉ. मीरा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के सासाराम जिले में हुई। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण शुरू से ही रहा और उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी।IMG 20260701 WA0067बाद में उन्होंने मान नगीना शाही महाविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। लगातार मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने हिंदी विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया और पीएचडी की उपाधि हासिल की। इस अवसर पर डॉ. मीरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति अशोक सेठ तथा परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।
अशोक सेठ ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे श्री बंशीधर नगर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. मीरा की सफलता क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
डॉ. मीरा की इस उपलब्धि पर विष्णु सेठ, राजीव कुमार, डॉ. विकास कुमार, आनंद प्रकाश, ओम जायसवाल, महावीर विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण
Hamirpur03 Sep

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत* *अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा
Darbhanga03 Sep

डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा दरभंगा, 2 सितंबर 2026। डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण
Hamirpur03 Sep

मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद, पक्षकार बढ़-चढ़कर…

पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*
Chandrapur03 Sep

*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*

*बल्लारपुर |* भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन, बल्लारपुर ब्रांच की ओर से 2 सितंबर 2026 को महिपाल बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Moradabad03 Sep

कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

KANTH (MORADABAD)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक बुधवार को तहसील परिसर कांठ में आयोजित की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!