A2Z सभी खबर सभी जिले की
छात्रा से जुड़े गंभीर आरोप पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गढ़वा। राजकीय मध्य विद्यालय ताली, प्रखंड केतार की एक पूर्व छात्रा (कक्षा-8) से जुड़े कथित अनैतिक कृत्य के गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को विस्तृत जांच का निर्देश दिया था। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। उपलब्ध तथ्यों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और विद्यालयों में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच एवं विधिक प्रक्रिया में सहयोग करें। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत। (जिला ब्यूरो…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देशन में डाक विभाग के सहयोग से नवजात बच्चो के जिला चिकित्साल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में माइनिंग क्लोजर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। पर्यावरण सुरक्षा के साथ अनुपयोगी खदानों…
पूरी खबर पढ़ें →
KANTH (MORADABAD)। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर मंगलवार रात क्षेत्र के गांव गढ़ी के मुख्य अड्डे के पास नेपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर UPTET 2026 से जुड़ी आ रही है. उत्तर प्रदेश शिक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर 20 से 25 जुलाई के बीच हुए प्रदर्शन से जुड़ी FIR…
पूरी खबर पढ़ें →