Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसडीएम ने किया वासेपुर के दो साइबर कैफे का औचक निरीक्षण

09 Jul 2026, 09:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260709 WA0195

IMG 20260709 WA0193

राशि लेकर एसआइआर फॉर्म भर रहे ‘गल्फ जॉब’ साइबर कैफे को किया सील

मतदाताओं से अपील – फॉर्म भरने के लिए बीएलओ, बीएलए – 2 की ले सहायता

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) में फॉर्म भरने की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने वासेपुर क्षेत्र में संचालित दो साइबर कैफे का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के क्रम में वासेपुर स्थित ‘गल्फ जॉब’ साइबर कैफे में राशि लेकर एसआइआर फॉर्म भरे जाने का मामला प्रकाश में आया। एसडीएम के निर्देशानुसार उक्त साइबर कैफे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

इसके बाद एसडीएम ने एक अन्य साइबर कैफे ‘रूशान कम्युनिकेशन’ में औचक निरीक्षण किया। जांच पड़ताल करने के बाद उन्होंने संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि एसआइआर फॉर्म भरने में मतदाता केवल बीएलओ, बीएलए 2, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की सहायता ले सकते हैं। किसी साइबर कैफे संचालक या अन्य व्यक्तियों द्वारा इसमें हस्तक्षेप करना अनाधिकृत है।

कार्रवाई के बाद एसडीएम ने आम जनता और विशेषकर मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े फॉर्म को भरने के लिए किसी भी निजी या अनाधिकृत साइबर कैफे की सेवाएं न लें। मतदाता फॉर्म को जमा करने या सुधार के लिए केवल बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल एजेंट-2, सुपरवाइजर, वॉलेंटियर्स की ही सहायता लें, ताकि उनकी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रहे और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

एसडीएम ने बताया कि ‘गल्फ जॉब’ साइबर कैफे मैं राशि लेकर एसआइआर फॉर्म भरने की सूचना मिली थी, जो निरीक्षण के दौरान सही मिली। उन्होंने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि साइबर कैफे संचालक फॉर्म में सही जानकारी भर रहे हैं। यह काम बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल एजेंट-2, सुपरवाइजर, वॉलेंटियर्स का है। एसडीएम ने कहा कि कोई भी साइबर कैफे संचालक या व्यक्ति चुनाव कार्य का व्यवसायीकरण और उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। यह एक अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के अनाधिकृत कार्यों में लिप्त पाए जाने वाले साइबर कैफे और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में कहा कि आगे भी इसी तरह से औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, नगर निगम के इंस्पेक्टर श्री अनिल कुमार, एसडीएम कार्यालय के श्री विनोद सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला बारां में हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दलाल के माध्यम से ली रिश्वत राशि
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

जिला बारां में हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दलाल के माध्यम से ली रिश्वत राशि

जयपुर, 03 सितम्बर 2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई बारां द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
जोगिंदर 4 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, 61वीं प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

जोगिंदर 4 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, 61वीं प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे

जोगिंदर 4 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, 61वीं प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने निकाली भव्य नगर शोभायात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने निकाली भव्य नगर शोभायात्रा

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने निकाली भव्य नगर शोभायात्रा नारनौल। शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रमुख समाजसेवीका प्रीति गोगिया के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

प्रमुख समाजसेवीका प्रीति गोगिया के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

प्रमुख समाजसेवीका प्रीति गोगिया के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान मरीज का…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨 BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर उठे गंभीर सवाल शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर से सुपुर्दनामा तैयार करने का दावा।
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

🚨 BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर उठे गंभीर सवाल शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर से सुपुर्दनामा तैयार करने का दावा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर उठे गंभीर सवाल शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फर्जी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!