A2Z सभी खबर सभी जिले की
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भवनाथपुर (गढ़वा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को भवनाथपुर स्थित एक्सल डाटा सर्विसेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नंद जी राम रहे। उनके आगमन पर सेंटर मैनेजर संजीव तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान ट्रेनर निशी सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बीडीओ ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही अन्य राज्यों एवं शहरों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं की सहायता हेतु संचालित माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर (MSC) हेल्प डेस्क की सेवाओं और उपयोगिता से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रमाणपत्र प्राप्त कर युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
सेंटर मैनेजर संजीव तिवारी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रेनर सनी कुमार, आभास कुमार, सौरभ मिश्रा, निशी सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर परमेश्वर मांझी, अमित कुमार तथा रिसेप्शनिस्ट रिजवाना सहित संस्थान के सभी कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन युवाओं को कौशल, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पुल पर पानी का कब्जा, थम गई लोगों की राह।। "आठ महीने से अधूरा है पुल निर्माण, तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सुरखी विधानसभा के ग्राम आगरा के सुनील लोधी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →