Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखीमपुर खीरी में पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

16 Jul 2026, 01:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260715 WA0090

लखीमपुर खीरी, 15 जुलाई 2026

कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।

क्या है मामला:
दिनांक 13 जुलाई 2026 को मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी आकाश अवस्थी पुत्र राजीव कुमार अवस्थी ने अपने ही पिता राजीव अवस्थी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

कैसे हुई गिरफ्तारी:
आज दिनांक 15.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस टीम ने ग्राम विशनूपुर जाने वाले सड़क मार्ग के मोड़ के पास स्थित गौटिहा बाबा के चबूतरे पर नीम के पेड़ के नीचे से आरोपी आकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह 2. उ0नि0 तेज सिंह 3. उ0नि0 अम्बेश्वर त्रिपाठी 4. आरक्षी विपिन पुनिया 5. आरक्षी जागेन्द्र सिंह

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल
Kanpur Nagar13 Sep

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल

कानपुर में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां
Chandauli13 Sep

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्टीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हआ निस्तारण आपसी सलह-समझौते से विवादों का समाधान. पक्षकारों के चेहरों पर आर्ड खुशी
Hamirpur13 Sep

राष्टीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हआ निस्तारण आपसी सलह-समझौते से विवादों का समाधान. पक्षकारों के चेहरों पर आर्ड खुशी

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक : 12 सितम्बर, 2026 *राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
समाधान दिवस में आयूक्त ने सुनी जनसमस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण तीजा मेले की तैयारियों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेरपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त
error: Content is protected !!