Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

500 शिक्षार्थियों को वितरित किए गए फलदार व छायादार पौधे

16 Jul 2026, 05:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260716 WA0018

दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी क्षेत्र स्थित प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा “संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ते एक कदम” थीम के साथ 500 शिक्षार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों एवं आसपास के सुरक्षित स्थानों पर पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।IMG 20260716 WA0025
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित करते हुए कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, घटते जलस्तर, सूखा, बाढ़, अकाल तथा पिघलते ग्लेशियर जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत दुद्धी स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का राष्ट्रीय संकल्प है। इसे सफल बनाना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
सेवानिवृत्त क्रय-विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय व्यापक स्तर पर पौधारोपण है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार, उपेन्द्र कुमार तिवारी एवं अशोक कनौजिया ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।IMG 20260716 WA0018
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लवकुश प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 500 विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण का संकल्प पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सामूहिक प्रयासों से ही हरित एवं स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक मोहम्मद जावेद, अभिषेक, यशस्वी कपूर, पी.एन. सिंह, रेशमा सुब्बा, मोनिका, निशि, हिना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल
Kanpur Nagar13 Sep

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल

कानपुर में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां
Chandauli13 Sep

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्टीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हआ निस्तारण आपसी सलह-समझौते से विवादों का समाधान. पक्षकारों के चेहरों पर आर्ड खुशी
Hamirpur13 Sep

राष्टीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हआ निस्तारण आपसी सलह-समझौते से विवादों का समाधान. पक्षकारों के चेहरों पर आर्ड खुशी

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक : 12 सितम्बर, 2026 *राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
समाधान दिवस में आयूक्त ने सुनी जनसमस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण तीजा मेले की तैयारियों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेरपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त
error: Content is protected !!