Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर ने वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली

17 Jul 2026, 11:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
20 र्यावरण विभाग की मासिक

21 र्यावरण विभाग की मासिक

– स्थानीय रोजगार सृजन, अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, पौधरोपण एवं सीएसआर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

सूरजपुर /  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने आज वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर छोटे उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने तथा स्किल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय युवाओं के कौशल का बेहतर उपयोग कर रोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जाएं, ताकि युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार उपलब्ध हो सके।

खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में अवैध उत्खनन एवं अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों के अवैध गतिविधि पर नियमित निगरानी करने को कहा।

वन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधरोपण अभियान एवं पौधों के संरक्षण की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रम विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर आवश्यक निर्देश दिए।

सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एसईसीएल द्वारा जिले में कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत स्वीकृत एवं संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के नागरिकों को इन परियोजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। इसके अलावा प्रकाश इंडस्ट्रीज और अदानी ग्रुप द्वारा भी सीएसआर के तहत स्वीकृत कार्यों और उसके प्रगति की जानकारी साझा की गई।

इसके अलावा बैठक में एसईसीएल के माइंस क्लोजर प्लान पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਮੋਦੀ-ਮਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਕਿਰਤੀ ਮਾਰੂ ਹੱਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਘੋਲ ਵਿੱਢੋ: ਰੰਧਾਵਾ
Jalandhar06 Sep

ਮੋਦੀ-ਮਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਕਿਰਤੀ ਮਾਰੂ ਹੱਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਘੋਲ ਵਿੱਢੋ: ਰੰਧਾਵਾ

ਜਲੰਧਰ:06 ਸਤੰਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ‘‘ਸੀ.ਟੀ.ਯੂ. ਪੰਜਾਬ, ਸੈਂਕੜੇ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਲਹੂ ਵੀਟਵੇਂ ਘੋਲਾਂ ਸਦਕਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੇ ਕਿਰਤ ਕਾਨੂੰਨ…

पूरी खबर पढ़ें →
रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन
Jodhpur06 Sep

रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से…

पूरी खबर पढ़ें →
ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप
Hardoi06 Sep

ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप

ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप शाहाबाद/हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र के गढ़पुर…

पूरी खबर पढ़ें →
लैपटॉप चोरी कांड का शाहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
Hardoi06 Sep

लैपटॉप चोरी कांड का शाहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

शाहाबाद, हरदोई लैपटॉप चोरी कांड का शाहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल शाहाबाद। लैपटॉप…

पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 06-09-2026 दिन रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार व टीम ब्लड रिलेशन हरिद्वार, के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 10:00 बजे से एक
error: Content is protected !!