घिवही में बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घिवही निवासी राधा देवी (45) पत्नी महेंद्र प्रसाद, तेज बारिश के बीच अपने कच्चे मकान में बकरियों की सुरक्षा कर रही थीं, तभी आज रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की जोरदार आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर राधा देवी को बाहर निकाला। परिजनों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज व चालक सुभाष ने उन्हें त्वरित इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। यहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि राधा देवी को प्राथमिक जांच में बायीं टांग में फ्रैक्चर की आशंका और शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोटों के लक्षण नजर आ रहे हैं। हमने दर्द निवारक और प्राथमिक बंदोबस्त कर दिया है एवं हालत स्थिर करने के बाद उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।