ई-ग्राम स्वराज में बदलाव, जीपीडीपी बनाना सिखाया गया, दुद्धी में पारदर्शिता व जनभागीदारी पर मार्गदर्शन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद में ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनभागीदारी पर आधारित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को दुद्धी ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब 60 पंचायत सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने कहा कि मजबूत ग्राम पंचायत के लिए योजनाओं का सटीक निर्माण और उनका पारदर्शी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंचायत की विकास योजनाएँ तभी सफल होंगी जब ग्रामसभा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों और सचिवों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने की प्रक्रिया के साथ ही ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के नए प्रावधानों और सुविधाओं से अवगत कराया गया। ट्रेनर प्रशांत कुमार ने वर्ष नय सत्र के लिए पोर्टल में किए गए बदलावों का विस्तृत परिचय दिया और बताया कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन को और अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है।
प्रशांत कुमार ने योजना निर्माण प्रक्रिया के आठ प्रमुख बिंदुओं को उदाहरणों समेत समझाया, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों का सुगम और प्रभावी संचालन हो सके। अधिकारियों ने यह भी जोर दिया कि तैयार की गई योजनाएँ केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीणों तक पहुँचाना सुनिश्चित करना जरूरी है।
प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, मानसी अग्रहरि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने सवालों के समाधान भी प्राप्त किए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।