Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएचसी दुद्धी का औचक निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने देखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

22 Jul 2026, 09:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260722 WA0046

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई गंभीर खामियां सामने आने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।IMG 20260722 WA0045
प्रभारी मंत्री सबसे पहले अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए बंद पड़े टीकाकरण केंद्र, इमरजेंसी कक्ष, वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वार्डों में मरीजों के बिस्तरों पर चादर न मिलने, साफ-सफाई की खराब व्यवस्था तथा इमरजेंसी सेवाओं के रखरखाव में लापरवाही देखकर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी से जवाब-तलब किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार अग्रहरी ने प्रभारी मंत्री का ध्यान वर्षों से दवा के अभाव में बंद पड़े आयुष विभाग की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यह विभाग लगभग मृतप्राय स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे क्षेत्र की जनता आयुष चिकित्सा सुविधाओं से वंचित है।IMG 20260722 WA0044
वहीं भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखे जाने, बाहर से जांच कराने की मजबूरी तथा निजी प्रैक्टिस जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कहा कि चार राज्यों की सीमा से जुड़े सैकड़ों गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था का मुख्य आधार सीएचसी दुद्धी है, इसलिए यहां की बदहाल व्यवस्था चिंताजनक है।
नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने की मांग रखी। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा न लेना पड़े।IMG 20260722 WA0046
प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को आवश्यक सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी, बीपीएम संदीप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!