दुद्धी ब्लॉक को मिला नया नेतृत्व, डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे बने खंड विकास अधिकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद सोनभद्र में शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत दुद्धी विकासखंड में नए खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति की गई है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार दुद्धी के खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया का स्थानांतरण म्योरपुर विकासखंड कर दिया गया है, जबकि कोन में तैनात खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे को दुद्धी विकासखंड का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिले में हुए इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई विकासखंडों में अधिकारियों के दायित्वों का पुनर्वितरण किया गया है। शासन की इस पहल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार नव नियुक्त अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। दुद्धी विकासखंड में नए बीडीओ की तैनाती से क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जनहित से जुड़े कार्यों में गति तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की निगाहें अब नए खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे पर टिकी हैं। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।