उत्तर प्रदेशसोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन के सदस्य प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट के पिता का आकस्मिक निधन

सीएचसी दुद्धी में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, अधिवक्ताओं में शोक; शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं बीडीसी संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट के पिता लक्ष्मण प्रसाद (60 वर्ष) का शुक्रवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।FB IMG 1784941910243
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से डुमरा निवासी लक्ष्मण प्रसाद को उल्टी की शिकायत होने पर परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद का अंतिम संस्कार शनिवार प्रातः डुमरा-कोरगी स्थित कनहर मलिया तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। उनके निधन से परिवार, अधिवक्ता समाज और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल व्याप्त है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!