Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

सर्राफा व्यापारी लूटकांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा, मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

25 Jul 2026, 12:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260725 WA0019

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का सोनभद्र पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा नगदी बरामद की गई है। पुलिस अब घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। IMG 20260725 WA0020
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को ग्राम चपकी निवासी सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमार रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) के साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेचकर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर चाकू से हमला किया और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ लगभग 40 हजार रुपये नकद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना बभनी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में बभनी और म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया।IMG 20260725 WA0019
शनिवार तड़के करीब 3:27 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शीशटोला जंगल क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रघुनाथनगर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर मगरमाड़ तिराहे के आगे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों झाड़ियों की ओर भागने लगे।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में रमेश साकेत पुत्र बवई साकेत निवासी थाना बरगवां, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी मनोज साकेत पुत्र रामजी साकेत निवासी बड़ोखर थाना बरगवां, जिला सिंगरौली को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो फायरशुदा खोखा कारतूस, पुलिस द्वारा चलाए गए 9 एमएम का एक खोखा, लूट में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल (एमपी 66 एमजी 4630) तथा 12,200 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में रमेश साकेत ने पुलिस को बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 जुलाई को सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसने स्वीकार किया कि घटना की रेकी मनोज साकेत ने की थी तथा लूट की रकम चारों आरोपियों में बराबर-बराबर बांटी गई थी। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य फरार साथियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनोज साकेत के विरुद्ध मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं घायल आरोपी रमेश साकेत पर हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों का भी मुकदमा दर्ज है।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल लाला सोनकर, प्रदीप सिंह, रामआशीष यादव तथा कांस्टेबल अजीत कुमार एवं राजप्रवल सहित संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!