Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बस्ती: कोतवाली, नगर और लालगंज में सक्रिय हो रहे तीन गैंगों को किया चिन्हित

25 Jul 2026, 12:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
753707670 1368390351321704 292267179082689906 n

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती में अपराध की दुनिया में नाबालिगों की एंट्री, पुलिस के रडार पर 3 गैंग

बस्ती। जिले में अपराध की दुनिया में कम उम्र के लड़कों की बढ़ती दखल ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया रील्स, हथियारों का दिखावा और रातों-रात डॉन बनने की चाहत में किशोर और युवा तेजी से अपराध के दलदल में धंस रहे हैं। शातिर बदमाश इनका ब्रेनवॉश कर अपने गैंग में भर्ती कर रहे हैं। पुलिस ने जिले में ऐसे तीन गैंग को चिन्हित किया है और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।अपराध की दुनिया में कम उम्र के लड़कों (नाबालिगों और युवाओं) की एंट्री पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। सोशल मीडिया रील्स, हथियारों का दिखावा और रातों-रात मशहूर होने की चाहत के कारण ये तेजी से आपराधिक गिरोहों के दलदल में फंस रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने जिले में तीन ऐसे गैंगों को चिन्हित किया है, जिनके सरगना बेहद शातिर हैं और नई उम्र के लड़कों की अपने गैंग में भर्ती कर उन्हें अपराध का पाठ पढ़ा रहे हैं।

कोतवाली, नगर और लालगंज में सक्रिय हैं गैंग

पुलिस के अनुसार चिन्हित किए गए तीनों गैंग कोतवाली, नगर और लालगंज थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन गैंग के सरगना बेहद शातिर हैं जो नई उम्र के लड़कों को पैसा, रुतबा और सोशल मीडिया पर पहचान का लालच देकर अपराध का पाठ पढ़ा रहे हैं।

इस मामले पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया, “जिले में नई उम्र के लड़कों के तीन गैंग मौजूदा समय में चिन्हित किए गए हैं, जिनमें कोतवाली, नगर और लालगंज थानाक्षेत्र के गैंग शामिल हैं। पुलिस टीमें इन गैंग से जुड़े प्रत्येक सदस्य पर शिकंजा कस रही हैं और शातिरों की धरपकड़ के साथ इनके सक्रिय नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है।”

इन वारदातों से खुली पोल

  • टोल प्लाजा मुठभेड़: हाल ही में शहर कोतवाली के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास असलहों से लैस युवाओं से पुलिस का आमना-सामना हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया था, जबकि उनके कई साथी मौके से फरार हो गए थे।
  • फिरौती और हत्या का गैंग: नगर थानाक्षेत्र में एक गैंग फिरौती से लेकर हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहा है।
  • बाहर जाकर सुपारी लेना: लालगंज थानाक्षेत्र में सक्रिय गैंग का नेटवर्क अब जिले से बाहर तक फैल रहा है। इस गैंग ने हाल ही में संतकबीरनगर में एक हत्या की सुपारी ली थी, हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।

सोशल मीडिया का नशा और हथियारों का दिखावा

पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिकतर युवा सोशल मीडिया प्रोफाइल पर हथियार और गैंगस्टर गानों के साथ रील बनाकर खुद को ‘डॉन’ साबित करना चाहते हैं। इसी चक्कर में वे ऐसे लोगों के संपर्क में आते हैं जो उन्हें अवैध असलहा उपलब्ध कराते हैं।

इसके अलावा इन नाबालिगों का इस्तेमाल नशे की तस्करी में भी किया जा रहा है, क्योंकि पुलिस उन पर जल्दी शक नहीं करती। इसे देखते हुए पुलिस ने जिले में डिजिटल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।

सोशल मीडिया और नशे का नाता:

  • डॉन बनने की चाह: युवा सोशल मीडिया प्रोफाइल पर हथियारों और गैंगस्टर गानों के साथ रील बनाकर खुद को ‘डॉन’ साबित करना चाहते हैं और इसके लिए वे ऐसे लोगों के संपर्क में आने का प्रयास करते हैं जो उन्हें असलहा उपलब्ध करा सकें।
  • नशे की तस्करी: लड़कों का नशे की तस्करी में भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि पुलिस उन पर जल्दी शक नहीं करती है, जिसके चलते पुलिस ने डिजिटल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ा दी है।
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!