Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिदया की अर्थी निकालनें वाले अब छात्रों को भड़का रहै

26 Jul 2026, 12:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

291356 1228x1536 1कटनी

NEET परीक्षा को लेकर शनिवार को आयोजित छात्र विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की टोली जब फारेस्टर प्ले ग्राउंड से पैदल मार्च करते हुए शहर भ्रमण के लिए निकली, उसी समय कुछ हुड़दंगियों द्वारा फारेस्टर प्ले ग्राउंड स्थित नवनिर्मित हाल के कांच तोड़ने की घटना सामने आई।

 

बताया जा रहा है कि छात्रों का पैदल मार्च निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ रहा था और प्रदर्शन में शामिल अधिकांश छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मौके का फायदा उठाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

वहीं इस छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ बच्चों को अपशब्दों से भरे नारे लगाने के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप भी सामने आया है। प्रदर्शन में शामिल कुछ विद्यार्थियों के हाथों में मौजूद तख्तियों और लगाए जा रहे नारों की भाषा को लेकर भी आपत्ति जताई गई। आरोप है कि शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन के दौरान गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों से भरे नारों का भी प्रयोग किया गया, जिसको लेकर शहरवासियों ने नाराजगी व्यक्त की है।

 

मामले को लेकर इंद्रा मिश्रा ने विरोध जताते हुए कहा कि “विद्या की अर्थी निकालने वाले अब छात्रों को भड़का रहे हैं? विद्यार्थियों के नाम पर राजनीति करना और बच्चों को आगे कर विवादित नारे लगवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में बच्चों को अपशब्दों का प्रयोग सिखाना और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इंद्रा मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों को किसी भी प्रदर्शन में शामिल करने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके मन और भविष्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं इस पूरे NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान कटनी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौराहों और प्रदर्शन मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते प्रदर्शन के दौरान कोई बड़ी विवादित स्थिति निर्मित नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

प्रदर्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका उद्देश्य NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाना था। यदि किसी प्रकार की तोड़फोड़ या आपत्तिजनक नारेबाजी हुई है तो उसकी जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान की जानी चाहिए

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!