दतिया उपचुनाव, नरयावली विधायक लारिया ने ग्राम छता, बड़ौनी एवं गोपालपुरा में किया जनसंपर्क
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दतिया विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने ग्राम छता, बड़ौनी एवं गोपालपुरा में सघन जनसंपर्क कर ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की तथा चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। विधायक लारिया ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिए भाजपा की विजय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों का स्नेह, विश्वास एवं उत्साह तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण यह स्पष्ट संकेत देता है कि जनआशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर प्रभावी संपर्क अभियान चलाकर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, नगर पालिका अध्यक् मिहीलाल अहिरवार, बलवंत ठाकुर, भगवानदास, संजू राजा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।