Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Kashi Vidyapeeth Convocation: काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता

27 Jul 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
2a699d55270b79a13a49b62db963ed5888c5cda74bf991b1a290c5c62e6d6643.0

Kashi Vidyapeeth Convocation: काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता

चन्दौली वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का भव्य दीक्षांत समारोह आगामी 28 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाहन 11:45 बजे सिगरा स्थित रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में संपन्न होगा। दीक्षांत समारोह की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर विश्वविद्यालय के भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई।

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता, दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी।

 

समारोह के प्रमुख अतिथि:मुख्य अतिथि: शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) कैप्टन बी.के. त्यागी।

 

अति विशिष्ट अतिथि: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

 

हैंडलूम में नवाचार के लिए तेलंगाना के वाई. सुंदर राव को डी.लिट्. की उपाधि

इस बार काशी विद्यापीठ एक विशेष नवाचार को सम्मानित करने जा रहा है। हैंडलूम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले और इम्पोर्टेड (आयातित) मशीनों का स्वदेशी (इंडियन) विकल्प तैयार करने वाले तेलंगाना के उद्यमी श्री वाई. सुंदर राव को विश्वविद्यालय द्वारा डी.लिट्. (D.Litt.) की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

 

26 मेधावी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 43 पदक मेधावी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 43 पदक

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी के अनुसार, इस दीक्षांत समारोह में कुल 26 मेधावी विद्यार्थियों को 43 पदक वितरित किए जाएंगे। इनमें खेलकूद क्षेत्र के 2 पदक भी शामिल हैं। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने कर-कमलों से 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगी।

 

शिक्षकों का भी होगा सम्मान

विश्वविद्यालय में शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विश्वविद्यालय परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों के कुल 4 शिक्षकों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!