घर में फंदे पर मिला मासूम का शवः पिता बोले- पड़ोसियों ने की हत्या, सुसाइड दिखाने का प्रयास किया जा रहा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


घर में फंदे पर मिला मासूम का शवः पिता बोले- पड़ोसियों ने की हत्या, सुसाइड दिखाने का प्रयास किया जा रहा।
पाली के तख्तगढ़ थाना क्षेत्र में 10 साल के एक बच्चे का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय बच्चे के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे और घर में तीन बच्चे अकेले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं मृतक के पिता ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
माता-पिता मजदूरी पर गए, घर में तीन बच्चे थे अकेले
रविवार सुबह 10 वर्षीय बच्चा अपने भाई-बहनों के साथ घर पर था। उसके माता-पिता मजदूरी पर गए थे और बाहर से घर की कुंडी लगाकर गए थे। उस समय घर में तीन बच्चे थे। दो बच्चे छत पर खेल रहे थे। कुछ देर बाद बड़ी बहन नीचे आई तो उसने अपने भाई को फंदे से लटका देखा। वह घबरा गई और तुरंत पड़ोसियों को आवाज लगाई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शैतान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और हॉस्पिटल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तक बड़ी संख्या में परिजन और मोहल्लेवासी थाने के बाहर मौजूद रहे। बाद में सभी अपने-अपने घर लौट गए।
पिता ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
बच्चे के पिता ने लिखित रिपोर्ट देकर पड़ोसी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के समय उनकी बेटी ने दोनों आरोपियों को घर के अंदर देखा था। परिवार का आरोप है कि पहले बच्चे की हत्या की गई और बाद में सबूत छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों और पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि बच्चे की मौत आत्महत्या थी या फिर हत्या।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।