
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने जबलपुर संभाग के मण्डला जिला की ग्राम पंचायत टिकरवारा पहुंचकर किसानों के साथ खेत में धान रोपाई की। उन्होंने किसानों के बीच समय बिताते हुए धान रोपाई के कार्य में सहभागिता की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि किसानों का अथक परिश्रम ही प्रदेश और देश की समृद्धि की आधारशिला है। खेत की मिट्टी से जुड़कर कार्य करने का अनुभव आत्मीयता और गर्व का एहसास कराता है। उन्होंने किसानों के परिश्रम की सराहना करते हुए खरीफ सीजन की सफल एवं भरपूर फसल की कामना की। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि अन्नदाता के श्रम से ही हर घर तक अन्न पहुँचता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह खरीफ सीजन सभी किसानों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।






