मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए अपनी जनता पार्टी का विशाल जनआंदोलन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर


लखनऊ। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में आज अपनी जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया। इस दौरान हजरतगंज से उत्तर प्रदेश विधानसभा तक बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला।
इसके उपरांत हजरतगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता, विद्यार्थियों के भविष्य और संविधान सम्मत प्रक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया।
धरने को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व ने कहा कि शिक्षा से जुड़े किसी भी विषय पर निर्णय लेते समय कानून के दायरे में रहकर न्यायपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई में विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा के अधिकार और शैक्षणिक व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर अपनी जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल महोदया की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित आईपीएस अधिकारी को ज्ञापन देकर पार्टी ने मांग की कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा मामले में न्यायसंगत एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुँचाते हुए शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग दोहराई।
✍️ जितेन्द्र सिंह कुशवाहा
जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी
अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।