28, जुलाई, मंगलवार को आयोजित होगी महापौर जन सुनवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। यह पहल नागरिकों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इसी क्रम में 28 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सहज और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाता है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि मंगलवार, 28 जुलाई को आयोजित महापौर जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें और नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस जनहितकारी व्यवस्था का लाभ प्राप्त करें।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।