A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी की 650वी जयंती पर समरसता संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

FB IMG 9103667635070003089

FB IMG 5269558542288204406

FB IMG 1332062325232195371सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भाजपा जिला कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला में नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया के साथ नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने सहभागिता की। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों की तैयारियों एवं समाज में समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हमें समानता, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का संकल्प है। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव,जिला महामंत्री चैन सिंह,कार्यक्रम के जिला संयोजक चेतराम अहिरवार, सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!