
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना गुलगंज पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान टीकमगढ़ रोड में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान काठन नदी के पुल के पास पहुंची। संदिग्ध ट्रक को रुकवा कर चेक करने पर केबिन में छुपी अवैध शराब पाई गई, वैध दस्तावेज नहीं प्राप्त हुए। 125 पेटी, मात्रा 1125 लीटर अवैध शराब (गोवा, 8 pm, मैजिक मोमेंट, रॉयल स्टैग, बैकपाइबर, रॉयल चैलेंजर, लंदन प्राइड, आईकॉनिक व्हाइट कंपनी की), एवं तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये जप्त किया गया। ट्रक चालक एवं सहयोगी आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त अभियुक्त- 1. ट्रक चालक विकास त्रिपाठी पिता चंद्रशेखर त्रिपाठी निवासी ग्राम बरई, थाना सराय अकिल, जिला कौशांबी, उत्तर प्रदेश 2. प्रशांत यादव पिता हरिराम यादव निवासी ग्राम चनौआ, थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर, के विरुद्ध थाना गुलगंज में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रमेश राय, प्रधान आरक्षक मुकेश प्रजापति, सोहराब अली, रामकृपाल शर्मा, नसीम खान, आरक्षक भरत यादव, निलेश अहिरवार, कैलाश भंवर, मयंक शुक्ला, रामदास मीणा एवं महिला आरक्षक शुभि नगायच की भूमिका रही*।










