खबर मिर्जापुर से वंदे भारत न्यूज़ ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट *दाढ़ीराम में पुलिस चौकी निर्माण का भूमि पूजन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



खबर मिर्जापुर से
वंदे भारत न्यूज़ ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
*दाढ़ीराम में पुलिस चौकी निर्माण का भूमि पूजन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत*
*मिर्जापुर* । मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम समाज की 1 बीघा 17 बिस्वा भूमि पर बनने वाली दाढ़ीराम पुलिस चौकी का भूमि पूजन मझवा विधायक सूचीस्मिता मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से किया। दोनों ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर विधायक सूचीस्मिता मौर्य ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को पुलिस सहायता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि नई चौकी स्थापित होने से दाढ़ीराम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। इससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर एडिशनल ऑपरेशन राजकुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी मड़िहान फईम खां , थानाध्यक्ष मड़िहान रविन्द्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, प्रसून शुक्ला, विनय प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति, रमेश चंद्र शुक्ल, अनिल पासी, राजिंदर शुक्ला, विमला दुबे, त्रैलोक नाथ दुबे आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद लोगों ने क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण को सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए खुशी जताई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।