

खबर मिर्जापुर से
वंदे भारत न्यूज
सवादाता जमुना प्रसाद पाल
*आज क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी कलवारी खुर्द चौराहे पर रुके। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बच्चों के खेलकूद मैदान पर किए गए कब्जे की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खेलकूद मैदान से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।*
*वहीं, ग्रामीणों ने कलवारी से चिखुरिया मार्ग पर लगातार आवागमन कर रहे ओवरलोड वाहनों की समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों की जांच कर उन्हें सीज करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।*



