भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस द्वारा तस्करी के लिए रखी गई 05 बोरी यूरिया खाद बरामद
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा नेपाल राष्ट्र में अवैध रूप से तस्करी किए जाने के उद्देश्य से लावारिस अवस्था में रखी गई भारतीय यूरिया खाद की 05 बोरियां (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।