A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी: सीर गोवर्धन में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर माटी व कलश पूजन, निकली भव्य शोभायात्रा

वाराणसी: सीर गोवर्धन में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर माटी व कलश पूजन, निकली भव्य शोभायात्रा

वाराणसी: सीर गोवर्धन में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर माटी व कलश पूजन, निकली भव्य शोभायात्रा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को काशी में भव्य आयोजन हुआ। वाराणसी स्थित संत रविदास की पावन जन्मस्थली, सीर गोवर्धन में माटी पूजन, कलश पूजन और विशाल कलश शोभायात्रा का आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माटी और कलश पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।सामाजिक समरसता और समानता का संदेश
कलश शोभायात्रा के दौरान पूरा सीर गोवर्धन क्षेत्र गुरु रविदास जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए समाज में समानता, भ्रातृत्व, और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण, सामाजिक समरसता और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने के लिए समर्पित था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उनके 650वें जयंती वर्ष के माध्यम से उनके महान आदर्शों और दूरदर्शी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है समाज और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
सीर गोवर्धन में आयोजित इस पावन अनुष्ठान में संत समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और देश-विदेश से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया व माथा टेका।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!