Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

29 Jul 2026, 08:39 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260729 WA0001नीमच, 28 जुलाई 2026। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पालराखेड़ा निवासी श्रीमती अनिता ने खेत तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध किए जाने तथा मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सोनियाना के राजमल ने खेत में डाली गई पत्थर एवं अन्य सामग्री हटवाने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। घसुण्डी बामनी के घनश्याम मेघवाल ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, खेड़ी की श्रीमती बसंतीबाई ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा नीमच के श्री मोहम्मद रफीक ने कृषि भूमि का अवैध विक्रय करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इसी प्रकार यूनाइटेड पेंटीकोस्टल चर्च एसोसिएशन, नीमच के प्रतिनिधियों ने ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटित करने, हरवार नई आबादी की कु.एकता अहिरवार ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) का लाभ दिलाने तथा जमुनिया कला के कन्हैयालाल शर्मा ने शिव मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
इसके अतिरिक्त निपानिया आबाद के सज्जनसिंह, बिजलवास बामनिया के रामचंद्र, जीरन के पुनमचंद, सेमली चंद्रावत की श्रीमती शांतिबाई, शिक्षक कॉलोनी नीमच के शैलेंद्र, अठाना के रज्जब अली, जावद के भंवरलाल, मोरवन के प्यारचंद, रातीतलाई के घनश्याम, नीमच सिटी के पुष्कर, पड़दा की श्रीमती देवकीबाई, भदवा के श्री इब्राहीम खां, मोरवन की श्रीमती मंजुबाई, बरूखेड़ा के लक्ष्मीचंद, अमावली महल के रायसिंह तथा भाटखेड़ा की श्रीमती नर्मदा बाई सहित अन्य आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!