मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मुहम्मदाबाद मंडी समिति का किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
उत्तर प्रदेश/लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गाज़ीपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मुहम्मदाबाद स्थित मंडी समिति परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, जनसभा स्थल पर बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड, पार्किंग, साउंड सिस्टम और सुरक्षा इंतज़ामों की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित विभागों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, प्रभावी रूट डायवर्जन योजना तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी (पुलिस) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ तेज़ी से अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।