
बूसी त्यागीजी आश्रम में दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव बुधवार को गुरु पूजन और महाप्रसादी आरती के साथ समापन,
सोमेसर कस्बे के बूसी स्थित त्यागीजी आश्रम में मंगलवार शाम से दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। संत पुष्करदास महाराज त्यागीजी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रीराम सुंदरकांड सेवा समिति, हाउसिंग बोर्ड पाली की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से सुंदरकांड का श्रवण किया।
सुंदरकांड पाठ के बाद रात 9 बजे से ‘एक शाम गुरुदेव के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक गजेंद्र राव जोधपुर, भगवत सुथार और शंकर टांक डायलाना एंड पार्टी ने भक्ति गीत, गुरुवाणी और संत महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार सुबह संत पुष्करदास महाराज त्यागीजी की अगुवाई में गुरु पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरु से आशीर्वाद लिया ।इसके बाद दिनभर गुरु पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे , जो संत त्यागीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव महा आरती के साथ समापन।



















