
गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं को नवाया शीश,दक्षिणा, मिठाई, श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया,


पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा शरहद में श्री राईका नाथ जी का धुना पर गुरु पूर्णिमा उत्सव पर बुधवार 29 जुलाई 2026 को आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही शिष्यों ने गुरु श्री श्री 1008 श्री राईका नाथ जी महाराज के चरणों में शीश नवा कर उन्हें गुरु दक्षिणा मिठाई श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं के लिए यहां प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री प्रदीप नाथ जी महाराज, प्रयागराज जी महाराज, पुनाराम देवासी, गंगा राम देवासी, सोनाराम, भंवरलाल सहित सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।












