A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबाराबंकीमौसम और स्वास्थ्यराम मंदिर अयोध्यालखनऊसबसे हाल की खबरेंसमाचार

जिला अस्पताल फैजाबाद (अयोध्या) वार्डों में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेपरवाह मरीज और तीमारदार परेशान*

*ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या*

*जिला अस्पताल फैजाबाद (अयोध्या) वार्डों में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेपरवाह मरीज और तीमारदार परेशान*Screenshot 2026 07 30 11 06 12 15 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7 1

*अयोध्या*
जिले के मुख्य स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल फैजाबाद में अव्यवस्था और लापरवाही का आलम इस कदर बढ़ गया है कि इलाज कराने आ रहे मरीजों को राहत मिलने के बजाय बीमारियों का खतरा और सताने लगा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चारों तरफ फैली गंदगी, बदबू और अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है।
वार्डों के अंदर नरकीय हालात
अस्पताल के जनरल वार्डों से लेकर भर्ती कक्षों तक में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है।
कचरे का ढेर: बेडों के नीचे और वार्ड के कोनों में इस्तेमाल की गई पट्टियां, खाली सिरिंज, प्लास्टिक की बोतलें फैली हुई है

*दुर्गंध से बुरा हाल: वार्डों के पास बने शौचालयों की नियमित सफाई न होने के कारण वहां से उठती बदबू पूरे वार्ड में फैल रही है। इसके चलते कई मरीज मास्क लगाने या मुंह पर कपड़ा बांधने को मजबूर हैं।

*संक्रमण का खतरा: सफाई कर्मियों की लापरवाही और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अस्पताल खुद बीमारियों का केंद्र बनता जा रहा है। मरीज यहां अन्य गंभीर संक्रमणों की चपेट में आने की आशंका से खौफजदा हैं।
मरीजों और तीमारदारों का छलका दर्द
वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मचारी सुध लेने नहीं आते।
“अस्पताल में हमारे मरीज का इलाज तो चल रहा है, लेकिन यहां चारों तरफ इतनी गंदगी और बदबू है कि ठीक इंसान भी बीमार पड़ जाए। जब सफाई के लिए बोलो तो कोई सुनने को तैयार नहीं होता।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!