A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डुमरियागंज नगर पंचायत अध्यक्ष बाबू हसन तकीब रिजवी का संदेश

जब लगन, लक्ष्य और दृढ़ इच्छाशक्ति एक साथ हों, तो हर मंज़िल आसान दिखाई देने लगती है।”

हमारे वतन के होनहार बेटे शिवा सोनी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा मंज़िल तक पहुँचने से नहीं रोक सकती। शिवा सोनी ने मर्चेंट नेवी में नियुक्ति प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आगामी नवंबर में वह अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु अमेरिका जाएंगे। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिवा सोनी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। मेरी शुभकामनाएँ सदैव तुम्हारे साथ हैं।

FB IMG 1785610613331

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!