शिक्षको का सम्मान राष्ट्र के उज्जवल भविष्य का सम्मान है – विधायक लारिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सरस्वती शिशु मंदिर, चितौरा में आयोजित भारती सागर द्वारा जिला प्राचार्य/प्रधानाचार्य सम्मान बैठक में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि शिक्षक, प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे राष्ट्र के लिए संस्कारवान, सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज/ राष्ट्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करता है और नई पीढ़ी को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और संस्कारयुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी हैं और उनके समर्पण से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। विधायक लारिया ने सम्मानित सभी प्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहें तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। कार्यक्रम उपरांत विधायक लारिया ने स्कूल प्रांगण में शिक्षक गण एवं कार्यकर्ता बांधों के साथ वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में कपिल सिंह कुशवाहा (जिला सहसोशल मीडिया प्रभारी), शिक्षा जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठजन, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।