
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के पर्यवेक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना एवं सशक्त मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए मंदिर में हुई चर्चित चोरी की वारदात का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27/28 जुलाई 2026 की रात्रि में तीन मढ़िया के सामने स्थित श्री देव जानकी रमण बाबा घाट मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर भगवान की प्रतिमाओं पर स्थापित चांदी के मुकुट, चांदी के छत्र, चांदी की मुरली एवं चांदी की पायलें चोरी कर ली गई थीं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के खुलासे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे बने। घटनास्थल के समीप तीन मढ़िया क्षेत्र में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सबसे पहले प्राप्त की गई। फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। यही सुराग पूरी विवेचना का आधार बने और जांच को सटीक दिशा मिली। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त इस महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर थाना गोपालगंज पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य शासकीय एवं निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का क्रमवार परीक्षण किया। लगातार कई किलोमीटर के रूट का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिससे आरोपियों की आवाजाही, उनकी गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के समन्वित प्रयासों से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई। पुलिस द्वारा लगातार दबिश, सघन तलाश एवं प्रभावी रणनीति के चलते दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया चांदी का सामान, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, मंदिर का टूटा हुआ ताला एवं चोरी करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी* 1. सत्यम उर्फ सत्तू सोनी, पिता उमेश सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी दूबे तालाब के पास, थाना मोतीनगर, जिला सागर। 2. विशाल सोनी, पिता स्व. मदनलाल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी रामबाग मंदिर के पास, किराए का मकान, थाना मोतीनगर, जिला सागर। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी सत्यम उर्फ सत्तू सोनी क्षेत्र का शातिर एवं आदतन चोर है, जो पूर्व में लगभग 15 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही थी। पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त शुरुआती सुराग, उसके बाद शासकीय एवं निजी सीसीटीवी फुटेज का तकनीकी विश्लेषण तथा सक्रिय मुखबिर तंत्र के समन्वित प्रयासों से इस चर्चित मंदिर चोरी का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा संभव हो सका।





