हत्या एवं हत्या के प्रयास के दो सनसनीखेज मामलों का खुलासा, 10हजार का इनामी आरोपी सहित सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप,थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए हत्या एवं हत्या के प्रयास के प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इनमें हत्या के मामले का ₹10 हजार का इनामी आरोपी भी शामिल है। थाना मोतीनगर पुलिस की त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई से दोनों मामलों के सभी मुख्य आरोपी अब कानून के शिकंजे में हैं।
हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 15 मई 2026 को फरियादी प्रियांशु रजक निवासी इतवारी टौरी, चन्द्रशेखर वार्ड की रिपोर्ट पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी कौशल साहू, रज्जू उर्फ सुन्दर साहू, मदन साहू, सत्यम साहू एवं शुभम साहू ने एक राय होकर फरियादी एवं उसके भाई प्राजुल रजक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 529/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। लगातार पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कौशल साहू (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेजा गया। इस प्रकरण के अन्य चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी भी गिरफ्तार* दिनांक 21 मई 2026 को फरियादी ओम साहू निवासी गौड़ बब्बा चबूतरा, विवेकानंद वार्ड की रिपोर्ट पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी यश सोनी, मन्नू सोनी, निशा सोनी, ओम अहिरवार, वेद सोलंकी एवं आर्यन आठया ने चाकू एवं अवैध कट्टे से हमला किया। घटना में फरियादी के भाई मयंक साहू को गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 556/2026 धारा 296(ए), 109(1), 103(1), 190, 191(1), 191(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में कई आरोपियों एवं दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि घटना के बाद से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी ओम अहिरवार (22 वर्ष) निवासी पुरख्याऊ टोरी, सूबेदार वार्ड की लगातार तलाश की जा रही थी। थाना मोतीनगर पुलिस ने अथक प्रयासों एवं सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेजा गया। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दोनों गंभीर मामलों में सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि जिले में गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। फरार अपराधियों की सतत तलाश, प्रभावी मुखबिर तंत्र एवं वैज्ञानिक विवेचना के माध्यम से पुलिस लगातार अपराधियों तक पहुँच रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है। इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत,उप निरीक्षक लोकेश पटेल ,उपनिरीक्षक जय सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार आरक्षक अंशुल मिश्रा आरक्षक श्रीकांत चौबे आरक्षक चंदन बिल्थरे आरक्षक हेर्मेंद्र सिंह एवं मधुर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


