कथावाचक बना हैवान, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के कथावाचक शिवमूर्ति उपाध्याय उर्फ सुदामा के खिलाफ पटना (बिहार) की एक युवती ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पटना के गर्दनीबाग थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात कथावाचक से वर्षों पहले एक धार्मिक आयोजन में हुई थी। बाद में आरोपी ने बी.एड. में एडमिशन दिलाने, फीस में छूट दिलाने और केवल परीक्षा देने की सुविधा का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता। आरोप है कि एडमिशन के नाम पर एक लाख रुपये भी लिए गए। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2024 में परीक्षा के दौरान उसे सीधी बुलाया गया, जहां कथित रूप से खाने और लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने बाद में शादी का वादा कर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि अगस्त 2025 में आरोपी ने अचानक संबंध खत्म कर दिए और शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिचितों द्वारा फोन पर गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने तथा राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर पुलिस से भी कोई कार्रवाई न होने की बात कही गई। इसके बाद पीड़िता ने 19 जुलाई 2026 को पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।