रांची में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 109 मरीजों की हुई जांच; ‘सेवा ही धर्म’— उपमहापौर नीरज कुमार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची: रांची नगर निगम एवं एम डॉक (mDoc) के संयुक्त तत्वावधान तथा ऑर्किड हॉस्पिटल के सहयोग से वार्ड संख्या-31 स्थित नायक चौक में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 109 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवा और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
शिविर में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. एस. कुमार (एमबीबीएस, एमडी) एवं उनकी टीम ने मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार, खांसी, कमजोरी, एलर्जी सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की।
कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के उपमहापौर नीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर महादेव फाउंडेशन के संस्थापक मृत्युंजय सिंह, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक नीरज चौधरी, कार्यालय प्रभारी आनंद कुमार उर्फ संटु कुमार, वार्ड-32 के पार्षद संजय कुमार उर्फ पप्पू सिंह एवं पार्षद प्रतिनिधि संजीत चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उपमहापौर नीरज कुमार ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।एम डॉक के उप-संस्थापक शशि कुमार ने बताया कि रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से इन शिविरों का लाभ उठाने तथा आयुष्मान भारत सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
शिविर के सफल आयोजन में शशि कुमार, विजय कुमार, चंदन कुमार एवं मुस्कान कुमारी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एम डॉक का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।