बाबा नगरी दूर है, जाना जरूर है… बोल बम के जयघोष से गूंजा जोरूखाड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_सावन के पावन महीने में भोलेनाथ की भक्ति में डूबा जोरूखाड़ गांव गुरुवार को हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। दोपहर करीब एक बजे बैंड-बाजे के साथ लगभग 100 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिये नाचते-गाते और हाथों में भगवा ध्वज लिए “बाबा नगरी दूर है, जाना जरूर है… बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।
बाबा धाम रवाना होने से पूर्व कांवरियों का जत्था रेघड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और अपने क्षेत्र, परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
इसके बाद कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगाजल उठाएंगे। वहां से पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात बासुकिनाथ धाम में भी जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
ग्राम प्रधान विमल यादव ने झंडी दिखाकर कांवरियों के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बैंड की धुन पर कांवरिये जमकर झूमे और “बोल बम-बोल बम” के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
जत्थे में विजय यादव, महेंद्र यादव, राधे यादव, रामधारी, विशुनधारी, बलराम यादव, राहुल यादव, विजयशंकर समेत करीब 100 कांवरिये शामिल रहे। इस अवसर पर राम कुमार यादव, प्रकाश यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा भोलेनाथ से उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समथर, झांसी। आगामी मूर्ति विसर्जन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
आज *प्रसिद्ध कथावाचक श्री संतोष जी महाराज* को *राजभवन बेंती में होने वाली श्री राम कथा का आमंत्रण*…
पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या* (*पूरा कलंदर*) थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर विट्ठलपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।