Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त, 2026 *बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 05 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित*

01 Sep 2026, 12:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर

दिनांक: 31 अगस्त, 2026

*बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 05 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित*

IMG 20260831 WA0037

हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से संचालित बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इच्छुक एवं पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

जिला विकास अधिकारी, हमीरपुर श्री नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित विकास खंड कार्यालय से प्राप्त कर आवश्यक अभिलेखों सहित 05 अक्टूबर 2026 तक अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।

 

योजनांतर्गत व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 02 लाख रुपये तथा सेवा/उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 05 लाख रुपये तक की परियोजना लागत निर्धारित है। अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत (अधिकतम ₹70,000) तथा सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत (अधिकतम ₹50,000) तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।

 

योजना के लिए आवेदक की आयु 18 से 65 वर्ष तथा परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 02 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति तथा परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार परियोजना से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

 

प्राप्त आवेदनों में से पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि की सूचना प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।

 

इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निर्धारित अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 तक संबंधित विकास खंड कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Reporter samsuddin shaikh hamirpur

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मथुरा से बड़ी खबर | श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास में नई जिम्मेदारी
Agra02 Sep

मथुरा से बड़ी खबर | श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास में नई जिम्मेदारी

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के तत्वावधान में संगठन विस्तार एवं नई जिम्मेदारियों के क्रम में संतोष…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gonda02 Sep

बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुजुर्ग लापता

गोण्डा - बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti02 Sep

दरोगा सूर्य प्रकाश सिंह प्रकरण में बढ़ा जांच का दायरा, हमराहियों और स्टाफ से होगी पूछताछ*

दरोगा सूर्य प्रकाश सिंह प्रकरण में बढ़ा जांच का दायरा, हमराहियों और स्टाफ से होगी पूछताछ* *बस्ती।* थानेदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!